Saturday, 26 December 2020

New Year Update

 नये साल 2021 में गैस सिलेंडर, UPI पेमेंट, चेक पेमेंट, Whatsapp, म्यूच्यूअल फंड समेत लगभग 10 महत्वपूर्ण सेवाओं के नियमो में बड़ा बदलाव हो रहा है।

चेक पेमेंट का नियम* :


1 जनवरी 2021 से पॉजिटिव पे सिस्टम के जरिए चेक पेमेंट होगा. धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए यह बदलाव किया गया है. चेक इश्यू करने वाले व्यक्ति को चेक जारी करने के बाद उसकी डिटेल जैसे- चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जानकारी बैंक को देनी होगी. SMS , मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम के जरिए ये जानकारी बैंक को दी जा सकती है. बैंक आपके द्वारा दी गयी जानकारी को वेरिफाई करने के बाद ही चेक पमेंट को क्लियर करेगी. ये नियम 50000 रुपये या उससे अधिक के भुगतान पर लागू होगा.

 *फास्टैग अनिवार्य* :


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1 जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है. ऐसा नहीं करने पर आपको दोगुना टोल टैक्स भरना होगा. सभी टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन को पूरी तरह से खत्म हो जायेगा.

 *हर हफ्ते बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम* :


1 जनवरी से हर हफ्ते गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया जएगा, जो वर्तमान में महीने की पहली तारीख को होता है. तेल कंपनियां पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव को दखते हुए इस पर विचार कर रही है।

*कांटैक्टलेस कार्ड से ट्रांजैक्शन की सीमा बढ़ेगी* :


RBI के मुताबिक नये साल में यानी 1 जनवरी से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए कॉन्टैक्टलेस कार्ड के जरिए भुगतान की सीमा को 2000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये कर दी जाएगी.

 *लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका बदलेगा* :


देशभर में लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने का तरीका 1 जनवरी 2020 से बदल जाएगा. 1 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए लोगों को मोबाइल नंबर से पहले शून्य लगाना अनिवार्य होगा.

 *इन मोबाइल पर काम नहीं करेगा व्हाट्सएप* :


2021 में एंड्रॉयड 4.3 और आइओएस-9 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा. दरअसल व्हाट्सऐप अक्सर अपने फीचर्स अपडेट करता है, जिसक बाद 2021 में आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सपोर्ट करना बंद कर देगा

 *म्यूचुअल फंड निवेश के नए नियम* :


नए साल में म्यूचुअल फंड में निवेश के नियम बदल जाएंगे. SEBI ने मल्टीकैप म्यूचुअल फंड के लिए असेट अलोकेशन के नियमों में बदलाव किया है, जो 1 जनवरी 2021 से लागू हो जाएंगे. नए साल में फंड्स का 75 फीसदी हिस्सा इक्विटी में निवेश करना जरूरी होगा.

महंगी हो जाएंगी गाड़ियां* :


कारें महंगी हो जाएंगी. कई कार निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है. ऐसे में अगर आप सस्ती गड़िय़ां खरीदना चाहते हैं तो 31 दिसंबर तक का वक्त है. नए साल में गाड़ियां 3 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी.

*UPI पेमेंट महंगा होगा* :


नए साल में UPI से पेमेंट करना महंगा हो जाएगा. नए साल में थर्ड पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ऐप्स पर यूजर्स को एक्सट्रा चार्ज का भुगतान करना होगा. वहीं नए साल में GST रिटर्न के नियम बदल जाएंगे. इसके अलावा 1 जनवरी से सरल जीवन बीमा खरीद सकेंगे

Topaz Sharpen AI 2.2.1 For Windows

  Topaz Sharpen AI 2 for Windows it is the first sharpening and shake reduction software that can tell difference between real detail and no...